टेंपो पलटा, छह लोग घायल

Updated at : 12 Aug 2014 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटा, छह लोग घायल

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार गाड़ीखाना के निकट मुख्य पथ पर एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला व दो बच्‍चे भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट से कुछ लोग टेंपो में सवार हो कर ठेठइटांगर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार गाड़ीखाना के निकट मुख्य पथ पर एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला व दो बच्‍चे भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट से कुछ लोग टेंपो में सवार हो कर ठेठइटांगर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में टेंपों चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस घटना में राउरकेला निवासी आठ वर्षीय सानिया कुमारी, केरया भंडारटोली निवासी शारदा देवी उसकी सात वर्षीय पुत्र बिजाज कुमार, बिरबल नायक, मुकुंद नायक, सुकुंद नायक घायल हो गये.

घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायलों का इलाज चिकित्सकों ने किया. वहीं मुकुंद नायक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola