..पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई

फोटो फाइल:8एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारी,5-उपस्थित पेंशनरप्रतिनिधिसिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा की बैठक जिला अध्यक्ष इग्नेस तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. समिति के सचिव रामकैलाश राम ने समाज द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महालेखाकार रांची से सौ […]
फोटो फाइल:8एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारी,5-उपस्थित पेंशनरप्रतिनिधिसिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा की बैठक जिला अध्यक्ष इग्नेस तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. समिति के सचिव रामकैलाश राम ने समाज द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महालेखाकार रांची से सौ प्रतिशत महंगाई भत्ता संबंधी पत्र कोषागार में जमा किया गया. इसके बाद जुलाई माह से पेंशन में उसका लाभ मिलना शुरू हो गया है. साथ ही सैनिक पेंशनधारी एवं परिवारिक पेंशनधारी को भी सितंबर 2012 से बकाय का लाभ कोषाहार से मिलना शुरू हो गया है.उन्हांेने बताया कि समाज द्वारा उपायुक्त के समक्ष पेंशनधारियों की समस्याओं को रखा गया है.साथ ही पेंशन हेल्प डेस्क रांची से भी पत्राचार किया गया है.बैठक में जुलाई में आयोजित समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. सदस्यांे ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना चाहिए. बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन दस बजे करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से स्तानिसलास किंडो,रामविलास शर्मा, लेव केरकेट्टा, मेर्खा आलो बाड़ा,लूथर केरकेट्टा, वंशलोचन पांडेय, नागेश्वर प्रसाद चौधरी,महंत भगत, मार्टिन लुगून,जोसेफ डंुगडंुग, ग्लोरिया सोरेंग, शांतिमनी लकड़ा,सेलस्टीना बा,दोमनिका बिलुंग,शिवदयाल प्रसाद, बुधराम बड़ाइक,सुमेश्वर प्रसाद,भलेरिया मिंज के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




