सिमडेगा : परिवहन पदाधिकारी ने जांच के दौरान किया पांच वाहनों को जब्‍त

Updated at : 06 Feb 2020 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : परिवहन पदाधिकारी ने जांच के दौरान किया पांच वाहनों को जब्‍त

रविकांत साहू, सिमडेगा अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन ने गुरुवार को बानो प्रखंड का औचक निरीक्षण कर भारी वाहनों के कागजातों की जांच की. जांच के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दो ट्रैक्टर तथा तीन हाईवा के कागजात सही नहीं पाये जाने पर उन्‍हें जब्त कर लिया. वाहनों में अवैध तरीके […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन ने गुरुवार को बानो प्रखंड का औचक निरीक्षण कर भारी वाहनों के कागजातों की जांच की. जांच के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने दो ट्रैक्टर तथा तीन हाईवा के कागजात सही नहीं पाये जाने पर उन्‍हें जब्त कर लिया. वाहनों में अवैध तरीके से गिट्टी तथा बालू लदा पाया गया था.

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी वाहनों को जब्‍त कर बानो थाना के अधीन करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने बानो प्रखंड के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वहां के शिक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया.

अनुमंडल पदाधिकारी के औचक निरीक्षण के क्रम में प्रखंड पदाधिकारी बानो, अंचलाधिकारी बानो तथा जिला परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola