पीएलएफआइ ने दो भाइयों को पीटा

फोटो फाइल:8एसआइएम:2-घायलों का इलाज करते चिकित्सक.प्रतिनिधिसिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्यों ने दो भाइयों को पीट-पीट कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक जलडेगा प्रखंड के सेमरिया निवासी 16 वर्षीय सुंदरजीत बड़ाइक बीमार था. गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे उसका भाईया इंद्रजीत बड़ाइक अपने भाई सुंदरजीत को […]
फोटो फाइल:8एसआइएम:2-घायलों का इलाज करते चिकित्सक.प्रतिनिधिसिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्यों ने दो भाइयों को पीट-पीट कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक जलडेगा प्रखंड के सेमरिया निवासी 16 वर्षीय सुंदरजीत बड़ाइक बीमार था. गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे उसका भाईया इंद्रजीत बड़ाइक अपने भाई सुंदरजीत को लेकर मोटरसाइकिल से एक ओझा से इलाज कराने टिकरा गया था. दोनो भाई जैसे ही ओझा के घर निकट पहंुचे और मोटरसाइकिल खड़ी की. इसी दौरान लगभग दस की संख्या में हथियार से लैश पीएलएफआइ के उग्रवादी वहां पहुंचे तथा दोनो भाइयों की जम कर पिटाई कर दी. जिससे दोनो भाई घायल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी चले गये तथा साथ में मोटरसाइकिल (जेएच 20ए 4865) भी साथ ले गये. घायल दोनों भाई इतने भयभीत हो गये थे कि उक्त दोनो जंगल की ओर भाग गये और गोशाला में छिप गये. इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और किसी प्रकार ढूंढ कर घायल दोनों भाइयों को बरामद किया. घायलों कोे जलडेगा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




