सभी प्रखंडों में क्रांति दिवस मनाने का निर्णय

Updated at : 07 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
सभी प्रखंडों में क्रांति दिवस मनाने का निर्णय

फोटो फाइल:7एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित लोग.झारखंड विकास मोरचा की बैठकसिमडेगा. केंद्रीय सचिव बसंत कुमार लोंगा के आवासीय परिसर में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला अध्यक्ष दिलमोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आदिवासी मोरचा के केंद्रीय सचिव बालमुकुंद लोहरा उपस्थित थे. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:7एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित लोग.झारखंड विकास मोरचा की बैठकसिमडेगा. केंद्रीय सचिव बसंत कुमार लोंगा के आवासीय परिसर में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला अध्यक्ष दिलमोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आदिवासी मोरचा के केंद्रीय सचिव बालमुकुंद लोहरा उपस्थित थे. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. नौ अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों में क्रांति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. उक्त तिथि से ही विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंका जायेगा. 16 अगस्त को आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर चर्चा की गयी तथा कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. आदिवासी मोरचा के केंद्रीय महासचिव बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो कर चुनाव की तैयारी में लग जायें तथा विधान सभा में विजय प्राप्त करें. बैठक में कैलाश अग्रवाल, तुलसी कुमार साहू, राजेश डंुगडंुग, लिबनुस टेटे, सुमेश्वर प्रसाद,विरेंद्र प्रसाद, रफीक अंसारी, वेद प्रकाश, दीपक खेस, लिबनुस किंडो, मरियानुस एक्का, योधन नायक, मो शाहिद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola