झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : रेजी डुंगडुंग झापा के टिकट पर सिमडेगा से लड़ेंगे चुनाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड पार्टी के एनोस एक्का गुट ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है़ पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने पार्टी संसदीय बोर्ड के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा से पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, एनोस एक्का की […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड पार्टी के एनोस एक्का गुट ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है़ पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने पार्टी संसदीय बोर्ड के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा से पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग को उम्मीदवार बनाया गया है.
वहीं, एनोस एक्का की बेटी आइरिन एक्का कोलेबिरा, जनजातीय शोध संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ प्रकाश चंद्र उरांव तमाड़, अधिवक्ता सुभाष कोनगाड़ी तोरपा, झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्य रही जिप सदस्य सरोज लकड़ा (हेमरोम) गुमला , कुचाई प्रखंड से जिप सदस्य जींगी हेमरोम खरसावां, झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेम्ब्रोम चक्रधरपुर, राम सूर्या मुंडा खूंटी और सुनील केरकेट्टा खिजरी से उम्मीदवार होंगे़ पार्टी झारखंड से कुल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें मांडर, सिसई व मनोहरपुर सीटें शामिल रहेंगी़
नगाड़ा तमिलनाडु से रिजर्व फल भरी टोकरी है चिह्न
प्रधान महासचिव ने बताया कि नगाड़ा सिंबल तमिलनाडु से रिजर्व है और चुनाव आयोग ने फल भरी टोकरी चुनाव चिह्न आवंटित किया है़ इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, महासचिव उमेश पांडेय, फिलिप सोय व अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










