सिमडेगा : 68 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2019 9:21 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा बांसजोर पुलिस ने आज 68 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. विधानसभा चुनाव को लेकर बांसजोर ओपी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. चेकिंग अभियान के दौरान ही उड़ीसा की ओर से एक टोयटा कार ओआर 02बीटी 3900 झारखंड सीमा में प्रवेश कर […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
बांसजोर पुलिस ने आज 68 किलो गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. विधानसभा चुनाव को लेकर बांसजोर ओपी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. चेकिंग अभियान के दौरान ही उड़ीसा की ओर से एक टोयटा कार ओआर 02बीटी 3900 झारखंड सीमा में प्रवेश कर रही थी. जिसे चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका.
कार की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे गये 68 किलो गांजा बरामद किया गया. गांजा के साथ लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने गांजा और कार को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ बांसजोर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
गिरफ्तार किये गये दोनों लोग सरस सवार जिला गजपति उड़ीसा एवं सरोज कुमार साहू लोहागुड़ी जिला गजपति उड़ीसा के रहने वाले हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से रांची ले जाया जा रहा था. जांच दल में मुख्य रूप से सअनि भोला प्रसाद सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
पकड़े गये लोगों के पास से 18000 रुपये नगदी एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि ओडि़शा की ओर से लगातार सिमडेग के रास्ते गांजा की तस्करी की सूचनायें मिलती रहती हैं. सूचना के आधार पर एक टोयोटा कार से 68 किलो गांजा बरामद किया गया. उक्त मामले में दो लोगों को जेल भेजने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










