30 छात्राओं ने ली सेवा करने की शपथ

Published at :21 Apr 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
30 छात्राओं ने ली सेवा करने की शपथ

सिमडेगा एएनएम स्कूल में कैपिंग व लैंप लाइटिंग समारोह

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में एएनएम स्कूल द्वारा कैपिंग व लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद सहित डीएस डॉ ख्रीस्त आनंद खाखा, डॉ बेला एक्का, डॉ निवेदिता लकड़ा और डॉ अध्ययन शरण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद वर्ष 2025-27 बैच की 30 छात्राओं को पारंपरिक रूप से कैप पहना कर नर्सिंग सेवा में उनके प्रवेश का स्वागत किया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने हाथों में दीप लेकर मरीजों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति निष्ठा की शपथ ली. मुख्य अतिथि डॉ सुंदर मोहन सामद ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने अनुशासन, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही एएनएम अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं. उन्होंने कैपिंग सेरेमनी के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि इसकी परंपरा महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल से जुड़ी है, जिन्होंने नर्सिंग सेवा को नयी पहचान दी. कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुषमा एक्का, अस्पताल प्रबंधक अलका कुल्लू, नर्सिंग ट्यूटर प्रमिला टोपनो समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola