पेड़ से लटका मिला महिला का शव

पेड़ से लटका मिला महिला का शव
सिमडेगा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेवई चिरोटोली गांव में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को चिरोटोली निवासी जयमंती टेटे का शव उसके घर के समीप स्थित एक तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका हुआ देखा गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. बताया जा रहा है कि शव काफी समय से लटका होने के कारण पूरी तरह काला पड़ गया था. वहीं नीचे के हिस्से को आवारा कुत्तों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया था. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
कुआं में गिरने से युवक की मौत
बानो. बानो थाना के पाड़ो में कुआं मे गिरने से युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रायकेरा से पाड़ो बरात आयी थी. बारात में मनोहरपुर के फुलवारी निवासी प्रभु सिंह भी शामिल था. सभी बाराती घूम रहे थे. इस क्रम में सड़क किनारे बने बिना मुंडरे के कुएं में प्रभु सिंह गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. कुआं में गिरने की अवाज सुनने पर लोगों ने प्रभु सिंह को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




