समाजहित में संगठित होकर काम करने का आह्वान

Published at :21 Apr 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
समाजहित में संगठित होकर काम करने का आह्वान

रामरेखा धाम विकास समिति की नयी कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा में मंगलवार को रामरेखा धाम परिसर में रामरेखा धाम विकास समिति की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत परम पूज्य महंत श्री राम अखंड दास जी महाराज द्वारा ब्रह्मलीन बाबा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद पुरानी समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए सदस्यों के योगदान पर चर्चा की गयी और पिछली बैठक की संपुष्टि की गयी. पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार नयी समिति के गठन को लेकर प्राप्त सेवा आवेदनों और कार्यों के आधार पर विचार-विमर्श किया गया. तत्पश्चात सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. नयी समिति में महंत सह अध्यक्ष एवं संचालक के रूप में अखंड दास जी महाराज, सह संचालक सच्चिदनंद पंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ बमलिया, उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू समेत कई सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. सचिव पद पर ओमप्रकाश साहू, उप सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा तथा संगठन मंत्री अशोक सिंह बनाये गये. इसके अलावा ग्रामीण और नगर विशेष क्षेत्र प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गयी. बैठक के दौरान संत उमाकांत जी ने सभी को संगठित होकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी, जबकि संत तुलसी दास ने कार्यकर्ताओं से भगवान राम के सच्चे सेवक बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक द्वारा अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. वहीं संत उमाकांत और तुलसीदास को कोर समिति द्वारा सम्मानित किया गया. अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर प्रांगण में सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola