2020 में ओलिंपिक खेलने टोक्यो जायेगी सलीमा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय टीम ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई, टीम का हुआ जोरदार स्वागत सिमडेगा : सिमडेगा की बेटी हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे 2020 में तोक्यो जाकर ओलंपिक खेलेगी. टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वालीफाई कराने के बाद रांची पहुंचने पर झारखंड की बेटियों का जोरदार स्वागत किया गया. भुनेश्वर में चल रहे […]
विज्ञापन
भारतीय टीम ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई, टीम का हुआ जोरदार स्वागत
सिमडेगा : सिमडेगा की बेटी हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे 2020 में तोक्यो जाकर ओलंपिक खेलेगी. टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वालीफाई कराने के बाद रांची पहुंचने पर झारखंड की बेटियों का जोरदार स्वागत किया गया.
भुनेश्वर में चल रहे ओलंपिक क्वालिफाइंग हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओवर राउंड में यूएसए को 6-5 गोल के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ किया. भारतीय टीम में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे थी. प्रतियोगिता के दौरान हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आज दोनों खिलाड़ियों के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष का रांची आगमन होने पर एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. भोलनाथ सिंह ने कहा कि निक्की प्रधान इससे पूर्व ओलंपिक में भाग लेकर झारखंड की प्रथम महिला ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी बन चुकी है.
2020 ओलंपिक में खूंटी की निक्की प्रधान के साथ सिमडेगा की सलीमा टेटे के खेलने की प्रबल संभावना है. आज स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीष कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




