सिमडेगा में बोले बाबूलाल- पांच साल में राज्य सरकार ने गरीबों व किसानों को लूटने का काम किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2019 9:03 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज कुल्लूकेरा पंचायत के स्कूल मैदान में जनादेश यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर श्री मरांडी के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. श्री मरांडी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में दो दर्जन बच्चों की भूख […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज कुल्लूकेरा पंचायत के स्कूल मैदान में जनादेश यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर श्री मरांडी के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. श्री मरांडी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में दो दर्जन बच्चों की भूख से मौत हो गयी है. सरकार लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है. पांच वर्ष में राज्य के गरीबों-किसानों को लूटा गया है. किसानों को समय पर खाद बीज पानी नहीं मिल रहा है.
श्री मरांडी ने कहा कि झाविमों की सरकार बनी तो किसान को समय पर बीज, खाद, पानी दिया जायेगा. तब किसान खुशहाल होंगे. सरकारी अस्पताल स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है. पारा शिक्षक रघुवर सरकार से परेशान हैं. झाविमो की सरकार बनी तो पारा शिक्षकों को स्थायी किया जायेगा. गरीब किसान का बेटा या बेटी को डाक्टर या इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च सरकार देगी. महिला को नौकरी में आरक्षण मिलेगा. झारखंड सरकार की मंशा को किसान जान चुके हैं.
विधानसभा प्रभारी मोहन बड़ाईक ने कहा कि हमें स्वच्छ झारखंड बनाना है. सीएम रघुवर दास के नेतृत्व की सरकार में झारखंड की जनता परेशान हैं. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाईक, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलमोहन साहू, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










