ePaper

सिमडेगा : संदिग्‍ध अवस्था में महिला की मौत, पति सहित ससुरालवालों पर प्राथमिकी

Updated at : 14 Mar 2019 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : संदिग्‍ध अवस्था में महिला की मौत, पति सहित ससुरालवालों पर प्राथमिकी

रविकांत साहू, सिमडेगा बानो मसजिद टोली में एक महिला अरसी नाज (34 साल) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इस संबंध में महिला की माता ने बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति सहित परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर बानो कांड संख्या 14/19 के तहत […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

बानो मसजिद टोली में एक महिला अरसी नाज (34 साल) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इस संबंध में महिला की माता ने बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति सहित परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. घटना को लेकर बानो कांड संख्या 14/19 के तहत मामला दर्ज कराया है.

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सरफराज अंसारी अपनी पत्नी अरसी नाज को अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करता था. कई बार सामाजिक रूप से समझौता भी कराया गया था. घटना के दिन भी किसी बात को लेकर पति पत्नी में नोंक झोंक हुआ था. बुधवार रात सभी खाना खाके सो गये थे.

गुरुवार सुबह पुराने कमरे में अरसी खातुन की लाश मिली. पति सरफराज व अन्य लोगों ने बानो सामुदायिक केंद्र में पत्नी को लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

अनुसंधान के बाद मामले का खुलासा संभव हो सकेगा. इधर मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola