जंगल के रक्षक हैं आदिवासी भक्षक नहीं : विधायक

Updated at : 10 Mar 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल के रक्षक हैं आदिवासी भक्षक नहीं : विधायक

सिमडेगा : रांची स्थित राजभवन के समक्ष जंगल बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में शनिवार को धरना दिया गया. धरने में शामिल लोग आदिवासियों को वन क्षेत्र से हटाने के लिए लाये गये अध्यादेश का विरोध कर रहे थे. इस मौके पर कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

सिमडेगा : रांची स्थित राजभवन के समक्ष जंगल बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में शनिवार को धरना दिया गया. धरने में शामिल लोग आदिवासियों को वन क्षेत्र से हटाने के लिए लाये गये अध्यादेश का विरोध कर रहे थे. इस मौके पर कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

उन्होंने कहा कि वनों की रक्षा करने वाले आदिवासी वनों को बर्बाद नहीं कर सकते हैं. इसके बावजूद इस प्रकार के अध्यादेश लाये गये हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकारी सोची समझी साजिश है. इसके तहत आदिवासियों को विस्थापित करने की यह योजना बनायी गयी है. उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश लाने से पूर्व सर्वोच्च समिति के साथ विमर्श करना चाहिए था. इस प्रकार के निर्णय से आदिवासी बेघर व बेरोजगार हो जायेंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वनाधिकार अधिनियम को भी निरस्त करने का प्रयास किया है. एक गैर सरकारी संस्था की आड़ में सरकार द्वारा यह खेल खेला जा रहा है. भाजपा जिस प्रकार हम आदिवासियों के साथ घिनौना खेल खेल रही है, ऐसे में आगामी चुनाव में उसे सबक सिखाने की आवश्यकता है. इस मौके पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जंगल बचाओ आंदोलन के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola