सेना के एयर स्ट्राइक पर सिमडेगा में जश्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकवादी ठिकानों पर सेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने की खुशी में लोगों ने जम कर खुशियां मनायी. इस मौके पर लोगों ने विभिन्न स्थलों पर जम कर पटाखे छोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया. विशेष रूप से महावीर चौक के निकट भाजपा, […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकवादी ठिकानों पर सेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने की खुशी में लोगों ने जम कर खुशियां मनायी. इस मौके पर लोगों ने विभिन्न स्थलों पर जम कर पटाखे छोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया. विशेष रूप से महावीर चौक के निकट भाजपा, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जमा हुए. जम कर आतीशबाजी की तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये.साथ ही भारत के समर्थन में भी नारेबाजी की.
गुलाल-अबीर लगा कर बधाई दी
महावीर चौक के निकट अपराह्न लगभग पांच बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जमा हुए. भारतीय सेना द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक पर जम खुशियां मनायी. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगा कर बधाई दी. पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, शहीद विजय सोरेंग अमर रहे,भारत ने लिया शहीदों का बदला आदि नारे लगाये. मौके पर नीलिमा बड़ाइक,लिपिका मिश्रा, शशिकांत साह, महादेव प्रसाद, बजरंग दल के जिला संयोजक बबलू अग्रवाल, दीक्षा कुमारी, अमीषा साह, निरंजन, अविनाश, अनुज आदि उपस्थित थे.
भाजपा ने मनायी कमल दीपावली
महावीर चौक के निकट भाजपा ने जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत कमल दीपावली मनायी. कार्यक्रम में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं. विधायक ने कहा कि आज का दिन भाजपा के लिए उत्साह का दिन है. भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ कार्य कर रही है. लोक सभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार को लाने के लिए कार्यकर्ता कमल दीपावली के साथ संकल्प ले रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान कमल चिह्न बना कर दीपों से सजाया गया. इस मौके पर दुर्ग विजय सिंह देव, लक्ष्मण बड़ाइक,फुलसुंदरी देवी,संतोष बामलिया,कमला कुमारी, सावित्री देवी, संगनी देवी, कविता देवी, सुमन देवी, शंकर सिंह, सतीश पांडेय, अमरनाथ बामलिया,संजय शर्मा, दीपक पूरी, सुरेश राम, संजय केवट, राजेश वर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
कुरडेग : कुरडेग में भाजपा ने भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक पर जम कर खुशियां मनायी. लोगों ने पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया.लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गयी. सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये गये. साथ ही भारत माता की जय एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के भी नारे लगाये गये. मौके पर उमेश प्रसाद, दीपक जायसवाल, दुर्योधन जायसवाल, रोहित गुप्ता, वैजनाथ जायसवाल, अशोक प्रसाद, गणेश जायसवाल, राम प्रवेश जायसवाल, श्याम गुप्ता,सुरेश प्रसाद, अनुज बड़ाइक, बलराम गुप्ता आदि उपस्थित थे.
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर स्थित चौक पर भाजपा ने कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत कमल के फूल की रंगोली बना कर दीप सजाये. इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारता माता की जय आदि जयकारे लगाये. मौके पर ओम प्रकाश साहू, शिवराज बड़ाइक,विभूति बड़ाइक, अमित मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










