11 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला गया

Updated at : 19 Jun 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
11 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला गया

सिमडेगा : बीरू स्थित शांति भवन मेडिल सेंटर के चिकित्सकों ने एक सफल ऑपरेशन करते हुए एक महिला के पेट से 11.2 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला. शांति भवन मेडिकल सेंटर में इन दिनों स्त्री रोग संबंधी विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें मात्र पांच हजार में ही विभिन्न रोगों से संबंधित ऑपरेशन […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बीरू स्थित शांति भवन मेडिल सेंटर के चिकित्सकों ने एक सफल ऑपरेशन करते हुए एक महिला के पेट से 11.2 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला. शांति भवन मेडिकल सेंटर में इन दिनों स्त्री रोग संबंधी विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें मात्र पांच हजार में ही विभिन्न रोगों से संबंधित ऑपरेशन किया जा रहा है.

इसी क्रम में ही मंगलवार को बानो प्रखंड के हाटिंगहोड़े पोसार निवासी 55 वर्षीय धनांजली देवी का ऑपरेशन कर 11.2 किलो का ओवेरियन सिस्ट निकाला गया. शिविर में चिकित्सकों द्वारा अन्य कई प्रकार के ऑपरेशन भी किये जा रहे हैं. शिविर को लेकर मेडिकल सेंटर में रोगियों की काफी भीड़ देखी जा रही है. दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं तथा मात्र पांच हजार में ऑपरेशन करा शिविर का लाभ उठा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola