डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. जनता दरबार में दूर दराज से आये लोगों ने अपनी फरियाद लगायी. इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया. सलडेगा नंबर 6 के ग्रामीणों ने उपायुक्त से कहा कि प्लॉट संख्या […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय में सोमवार को जनता दरबार लगाया गया. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. जनता दरबार में दूर दराज से आये लोगों ने अपनी फरियाद लगायी. इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया. सलडेगा नंबर 6 के ग्रामीणों ने उपायुक्त से कहा कि प्लॉट संख्या 579, 577, 578 में सरकारी जमीन की घेराबंदी किये जाने से खेती के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है.
ग्रामीणों ने 10 फीट रास्ता छोड़ने की गुहार लगायी. बेतमा के लोगों ने बेतमा कीर्तन भवन के सामने सामुदायिक भवन निर्माण कराने की गुहार लगायी. बानो थाना के बुमूलड़ा प्रधानटोली में गर्भवती बसंती देवी और उसकी चार वर्ष की बेटी मनीषा कुमारी की हुई हत्या के आराेपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को इंसाफ देने का निर्देश दिया गया.
टापूडेगा पंचायत ग्राम के वार्ड सदस्य नूतन बा ने टापूडेगा पहारटोली में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने की गुहार लगायी. क्रुसकेला पंचायत अंतर्गत ग्राम जराटांड़ तथा अंबा टोली के लोगों ने ट्रांसफारमर की मांग की. इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, राशन दुकान, खाद्य आपूर्ति, जमीन विवाद, शौचालय, रोजी रोजगार, वज्रपात, स्वास्थ्य अनुदान व नियोजन आदि मामलों को लेकर 65 से अधिक लोगों ने उपायुक्त से फरियाद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










