सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

कोलेबिरा : प्रखंड के जामटोली ग्राम के पास एक सड़क दुर्घटना में 13 जून को संध्या लगभग पांच बजे एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सेव बड़ाईक (पिता सहरू बड़ाईक व 15 वर्षीय सुमित खड़िया (पिता लोदो खड़िया) दोनों पालकोट प्रखंड के सोलगा निवासी हैं. दोनों अपनी मोटरसाइकिल से कोलेबिरा […]
कोलेबिरा : प्रखंड के जामटोली ग्राम के पास एक सड़क दुर्घटना में 13 जून को संध्या लगभग पांच बजे एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सेव बड़ाईक (पिता सहरू बड़ाईक व 15 वर्षीय सुमित खड़िया (पिता लोदो खड़िया) दोनों पालकोट प्रखंड के सोलगा निवासी हैं. दोनों अपनी मोटरसाइकिल से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे.
इसी क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक जामुन के पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद कोलेबिरा पुलिस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया. जहां चिकित्सा के क्रम में सेव बड़ाईक की मौत हो गयी, जबकि घायल का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




