एकता व अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल : विधायक
Updated at : 01 Nov 2018 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : जिला प्रशासन व जिलावासियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया. पटेल जयंती के अवसर पर रन ऑफ यूनिटी का आयोजन किया. केलाघाघ डैम से अलबर्ट एक्का स्टेडियम तक उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, विधायक विमला प्रधान, जिला प्रशासन व आम लोगों ने दौड़ लगायी. इसके माध्यम […]
विज्ञापन
सिमडेगा : जिला प्रशासन व जिलावासियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया. पटेल जयंती के अवसर पर रन ऑफ यूनिटी का आयोजन किया. केलाघाघ डैम से अलबर्ट एक्का स्टेडियम तक उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, विधायक विमला प्रधान, जिला प्रशासन व आम लोगों ने दौड़ लगायी.
इसके माध्यम से देश की रक्षा का संकल्प लिया गया. उपायुक्त ने कहा कि हम यह शपथ लें राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने में सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताये रास्ते पर चलेंगे. आज पूरा देश एक साथ एकता दिवस मना रहा है, क्योंकि एकता में ही शक्ति है. हम सभी यह संकल्प लें कि एकता के साथ हम अपने देश की रक्षा करेंगे. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि आज पूरे देश में एकता के लिए रन फोर यूनिटी का आयोजन हो रहा है.
यह संकल्प आज हम सभी को लेना है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे.
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रन फॉर यूनिटी दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये बालक, बालिका वर्ग को विधायक व उपायुक्त द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. बालिका वर्ग से एसएस स्कूल सलिमा टेटे प्रथम, संत मेरीज प्लस टू सामटोली सिल्या बाड़ा द्वितीय, एसएस स्कूल दीप्ति कुल्लू तृतीय, एसएस स्कूल अंजू केरकेट्टा चौथा स्थान प्राप्त किया.
वहीं बालक वर्ग से संत मेरीज सामटोली प्रेम केरकेट्टा प्रथम, संत मेरीज सामटोली एलरिक टोप्पो द्वितीय, संत मेरीज सामटोली नवीन बाड़ा तृतीय, एसएस प्लस टू कुलदीप उरांव ने चौथा स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




