सिमडेगा : मलेरिया अभियान को लेकर कार्यशाला

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सभागार में खबरदार मलेरिया अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले को मच्छर से मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. विशेष रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को […]
सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सभागार में खबरदार मलेरिया अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले को मच्छर से मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. विशेष रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा.
खबरदार मलेरिया कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाना है. उक्त अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनायें. विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा ने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आयोजित यह अभियान एक महीने तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










