नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप : झारखंड ने बेंगलुरु में इतिहास रचा,महिला हॉकी टीम का हटिया स्टेशन पर जोरदार स्वागत

रविकांत साहू सिमडेगा : बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित तीसरी हॉकी इंडिया 5A साइड सीनियर रास्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2018 में झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा को पराजित कर झारखंड लौट आयी है. इस टूर्नामेंट में पहली बार विजेता बनकर लौटी झारखंड की महिला हॉकी टीम का हॉकी झारखंड के अध्यक्ष […]
रविकांत साहू
सिमडेगा : बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित तीसरी हॉकी इंडिया 5A साइड सीनियर रास्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2018 में झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा को पराजित कर झारखंड लौट आयी है. इस टूर्नामेंट में पहली बार विजेता बनकर लौटी झारखंड की महिला हॉकी टीम का हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के नेतृत्व में हटिया रेवले स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया.
टीम की खिलाड़ियों के ट्रेन से उतरतेही हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर एवं बुके देकरउनकास्वागत किया. खिलाड़ियों को मिठाई भी खिलायी गयी. इस स्वागत से सभी खिलाड़ी अभिभूत थीं.
चैंपियन टीम में सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, सीमा कुमारी, अलका डुंगडुंग, सिमता मिंज, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, पिंकी एक्का, रीमा बाखला के साथ कोच बिगन सोय तथा मैनेजर अलका डुंगडुंग भी मौजूद थे.
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, सुप्रिया मुंडू, कुंदन साह, सुधीर मिश्रा व अन्य ने खिलाड़ियों का स्वागत किया.
हॉकी झारखंड की ओर से बुधवार की शाम 7:00 बजे चैंपियन टीम की खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




