ePaper

सिमडेगा : नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद गला दबा कर हत्या का प्रयास

Updated at : 04 Aug 2018 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद गला दबा कर हत्या का प्रयास

सिमडेगा : प्रखंड के कुटमाकच्छार के सोगसोगा झरिया के पास 11 वर्षीय कमला कुमारी (काल्पनिक नाम ) के साथ बलात्कार के बाद गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया. डूमरडीह स्कूल से छुटी होने के बाद नाबालिग अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में रितिक तिर्की नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार […]

विज्ञापन

सिमडेगा : प्रखंड के कुटमाकच्छार के सोगसोगा झरिया के पास 11 वर्षीय कमला कुमारी (काल्पनिक नाम ) के साथ बलात्कार के बाद गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया. डूमरडीह स्कूल से छुटी होने के बाद नाबालिग अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में रितिक तिर्की नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया.

इतना ही नहीं बलात्कार के बाद उसका गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की. इसी बीच लड़की ने चीखने शुरू किया. लड़की की चीख सुनकर पास में धान रोपाई कर रहे लोग लड़की को बचाने के लिए दौड़े. ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख लड़का भाग निकला. लड़की ने लड़के को पहचान लिया है. उनसे बताया के उसके साथ बलात्‍कार करने वाले का नाम रितिक तिर्की है.

लड़की ने घर पहुंचकर अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी. थाना प्रभारी असर्फी पासवान ने कांड संख्या 39/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बलात्कार का आरोपी रितिक तिर्की डूमरडीह निवासी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola