सिमडेगा : पीएलएफआइ के दो सहयोगी गिरफ्तार

Updated at : 30 May 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : पीएलएफआइ के दो सहयोगी गिरफ्तार

पुलिस ने पीएलएफआइ के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चार बाइक और एक पिस्तौल पुलिस ने बरामद किया है. पकड़े गये युवकों में घुरघुर सिंह उर्फ किशोर सिंह व बिट्टू तांती शामिल हैं. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बानो थाना के जराकेल में चोरी की बाइक पीएलएफआइ […]

विज्ञापन
पुलिस ने पीएलएफआइ के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चार बाइक और एक पिस्तौल पुलिस ने बरामद किया है. पकड़े गये युवकों में घुरघुर सिंह उर्फ किशोर सिंह व बिट्टू तांती शामिल हैं. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बानो थाना के जराकेल में चोरी की बाइक पीएलएफआइ के एरिया कमांडर विजय डांग को देने के लिए कुछ लोग आनेवाले हैं. इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया. पुलिस की टीम जराकेल पहुंची.
इस बीच दो लड़के बाइक से जराकेल के कनरंवा मोड़ के पास पहुंचे. शक होने पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा. तलाशी के दौरान युवकों के पास से हथियार एवं अन्य सामान बरामद हुआ. पकड़े गये युवकों में घुरघुर सिंह उर्फ किशोर सिंह व बिट्टू तांती (बंडामुंडा सुंदरगढ़) शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola