सिमडेगा की लड़की की पटना में संदिग्ध अवस्था में मौत

Updated at : 28 May 2018 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा की लड़की की पटना में संदिग्ध अवस्था में मौत

सिमडेगा : करंगागुड़ी भेलवा टोली निवासी मरियानुस सोरेंग का 12 वर्षीय एक लड़की सुष्मिता कुमारी को गांव के ही एक महिला निलिमा केरकेट्टा द्वारा 25 जनवरी को पटना ले जाया गया था. महिला लड़की को यह बोल कर लेकर गयी थी कि वह उसे पढ़ायेगी तथा पालेगी. परिजनों का कहना है कि निलिमा सुष्मिता से […]

विज्ञापन

सिमडेगा : करंगागुड़ी भेलवा टोली निवासी मरियानुस सोरेंग का 12 वर्षीय एक लड़की सुष्मिता कुमारी को गांव के ही एक महिला निलिमा केरकेट्टा द्वारा 25 जनवरी को पटना ले जाया गया था. महिला लड़की को यह बोल कर लेकर गयी थी कि वह उसे पढ़ायेगी तथा पालेगी. परिजनों का कहना है कि निलिमा सुष्मिता से परिजनों से बात करने नहीं देती थी. इधर शनिवार को दोपहर में सुष्मिता ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बात की. बात चीत में वह काफी डरी हुई थी.

वह वापस अपने गांव आना चाहती थी. शनिवार की रात को ही निलिमा ने अपनी मां को फोन कर बताया कि सुष्मिता की मौत हो गयी है उसे वह लेकर गांव लौट रही है. आज सुष्मिता का शव गांव पहुंचा. सुष्मिता के परिजन तथा निलिमा के परिजनों में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस पुछताछ के लिये निलिमा को भी अपने कब्जे में लिया है. पुलिस जांच कर रही है कि सुष्मिता की हत्या हुई या किसी अन्य कारणों से मौत हो गयी. परिजनो व गांव के लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola