सिमडेगा : मुठभेड़ के बाद दो उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 20 May 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : मुठभेड़ के बाद दो उग्रवादी गिरफ्तार

सिमडेगा/बानो : बानो थाना क्षेत्र के बड़ोमदा में पुलिस व पीएलएफआइ उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना के बाद पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आठ उग्रवादी भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटना स्थल से हथियार व गोली बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, एसपी संजीव कुमार को सूचना मिली कि […]

विज्ञापन

सिमडेगा/बानो : बानो थाना क्षेत्र के बड़ोमदा में पुलिस व पीएलएफआइ उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना के बाद पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आठ उग्रवादी भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटना स्थल से हथियार व गोली बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, एसपी संजीव कुमार को सूचना मिली कि बड़ोमदा जंगल में पीएलएफआइ के लगभग 10 उग्रवादी छिपे हुए हैं. वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

इसी सूचना पर एसपी ने एक टीम का गठन कर संभावित क्षेत्र में छापामारी करने का निर्देश दिया. पुलिस घटना स्थल के समीप पहुंची ही थी कि पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख आठ उग्रवादी भागने में सफल हो गये, जबकि दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना स्थल से पुलिस ने छह पिस्तौल व 50 से अधिक गोली व आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद किया.
एसपी श्री कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से गोलियां चली है. इधर, एसपी ने घटना स्थल पहुंच कर पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया. अभियान में मुख्य रूप से अभियान एएसपी निर्मल गोप, प्रशिक्षु डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, सीआरपीएफ कमाडेंट धंजीव कुमार, जोन मुर्मू, रवींद्र कुमार व महेंद्र दास के अलावा सशस्त्र बल के जवान
शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola