शिविर का लाभ उठावें ग्रामीण

Published at :20 May 2014 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
शिविर का लाभ उठावें ग्रामीण

सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में द्वितीय अधिकार शिविर का उदघाटन किया गया. उक्त शिविर 19 मई से 24 मई तक चलेगा. शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने फीता काट कर किया. श्री चौधरी ने कहा कि शिविर का लाभ ग्रामीण उठायें. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की […]

विज्ञापन

सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में द्वितीय अधिकार शिविर का उदघाटन किया गया. उक्त शिविर 19 मई से 24 मई तक चलेगा. शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी ने फीता काट कर किया. श्री चौधरी ने कहा कि शिविर का लाभ ग्रामीण उठायें. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की शिकायतें सुनी जायेगी तथा निराकरण किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि शिविर विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी, जिसका लाभ ग्रामीण उठायें. जानकारी की कमी के कारण ग्रामीण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं जिसे देखते हुए ही सरकार ने शिविर लगा कर योजनाओं की जानकारी देने का निर्णय लिया है. शिविर में डीआरडीए द्वारा संचालित इंदिरा आवास योजना, एलआरएम योजना के अलावा बिरसा आवास, सिद्धु-कान्हू आवास, दीन दयाल आवास आदि की जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी गयी. मौके परबीडीओ बंधन लौंग, प्रमुख दिव्या बरला, सीओ एजाज अनवर, सीडीपीओ नीलू रानी, कनीय अभियंता सुनील दत के अलावा अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाये : छह दिवसीय इस शिविर में कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल लगा कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. बाल विकास परियोजना द्वारा मुख्यमंत्री लाडली योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व लाभ योजना सहित अन्य जानकारियां दी जा रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्मल भारत अभियान एवं शौचालय निर्माण आदि की जानकारी दी जा रही है. वहीं कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola