चापानल खराब, विद्यालय में पेयजल समस्या
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

चापानल खराब, विद्यालय में पेयजल समस्या
विज्ञापन
जलडेगा. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय,पियोसोकरा में दो चपानल लगाया गया है. जिसमें एक चापानल खराब हो गया है. वहीं एक चापानल से काफी मेहनत के बाद थोड़ा बहुत पानी निकल रहा है. वहीं समरसेबल मशीन खराब हो जाने से पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल के साथ शौच के लिए भी पानी की असुविधा उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है. फलस्वरूप उन्हें भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पेयजल की समस्या को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों ने चापानल मरम्मत की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










