सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, एक घायल

Updated at : 14 May 2018 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, एक घायल

सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में एक ही पिता-पुत्री कीमौत हो गयी, जबकि एक महिला सिस्टर गंभीर रूप से घायल होगयीं. घटनासोमवार अहले सुबह लगभग 3.30 बजे के करीब सिमडेगा कोचेडेगा मुख्य पथ पर स्थित करंज टोली के पास घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग खाली जोर पल्ली कैथोलिक सभा के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सड़क दुर्घटना में एक ही पिता-पुत्री कीमौत हो गयी, जबकि एक महिला सिस्टर गंभीर रूप से घायल होगयीं. घटनासोमवार अहले सुबह लगभग 3.30 बजे के करीब सिमडेगा कोचेडेगा मुख्य पथ पर स्थित करंज टोली के पास घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग खाली जोर पल्ली कैथोलिक सभा के अध्यक्ष चार्लेश एक्का पुत्री अलका एक्का के साथ राउरकेला, ओडिशा गए थे. ट्रेन से चार्लेश एक्का अपनी बड़ी बहन सिस्टर लुइसा एक्का को साथ लेकर वापस कुरडेग खाली जोर जा रहे थे. इसी क्रम में कोचेडेगा के पास करजंटोली टोली के पास बोलेरो अनियंत्रित हो कर दुर्घटना हो गयी.

घटना में पिता चार्लेश एक्का व पुत्री अलका एक्का की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार्लेश एक्का की बड़ी बहन लुईसा एक्का गंभीर रूप से घायल होगयीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल लुईसा एक्का को इलाज के लिए सदर अस्पतालले गयी. सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिएउन्हें शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू रेफर कर दिया गया. इधर पिता-पुत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना मेंबोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. उक्त घटना से कैथोलिक महासभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola