सिमडेगा में माओवादी बंद का व्यापक असर
Updated at : 05 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा आहूत भारत बंद का सिमडेगा जिले में व्यापक असर देखा गया. सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सरकारी दफ्तर खुले रहे, लेकिन लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा तथा सड़कें वीरान रहीं. सड़कों पर कम लोग ही […]
विज्ञापन
सिमडेगा : भाकपा माओवादी द्वारा आहूत भारत बंद का सिमडेगा जिले में व्यापक असर देखा गया. सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे. वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सरकारी दफ्तर खुले रहे, लेकिन लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा तथा सड़कें वीरान रहीं. सड़कों पर कम लोग ही नजर आये. लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा. चौक-चौराहों पर काफी कम भीड़ भाड़ देखी गयी.
प्रखंड कार्यालय एवं व्यवहार न्यायालय में सन्नाटा पसरा रहा. बसों का परिचालन ठप रहने के कारण लोग शहर तक नहीं पहुंच पाये परिणाम स्वरूप वादों का निबटारा भी प्रभावित हुआ. सब्जी मार्केट में बंद का असर देखा गया.
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सब्जियां नहीं आ सकीं. रिक्शा चालक एवं देहाड़ी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मजदूर व रिक्शा चालक शहर तक आये किंतु काम नहीं मिलने के कारण उन्हें बैरंग ही घर लौटना पड़ा
बंद के कारण लगभग 70 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ. बजिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, बांसजोर, ठेठइटांगर, बोलबा, कुरडेग, केरसई, पाकरटांड़ आदि प्रखंडों में भी बंद असरदार रहा. समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




