कोलेबिरा में बंद असरदार
Updated at : 30 Mar 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा : भाकपा माओवादी का आहूत झारखंड बंद का कोलेबिरा प्रखंड में मिलाजुला असर देखा गया. बंद के कारण सड़क पर यात्री वाहन नहीं चले. मालवाहक वाहनों का परिचालन जारी रहा. छोटे वाहन अन्य दिनों की तरह चले. गुरुवार को लगने वाले कोलेबिरा साप्ताहिक हाट में लोगों की उपस्थिति अच्छी रही. वहीं दूसरी ओर सरकारी […]
विज्ञापन
कोलेबिरा : भाकपा माओवादी का आहूत झारखंड बंद का कोलेबिरा प्रखंड में मिलाजुला असर देखा गया. बंद के कारण सड़क पर यात्री वाहन नहीं चले. मालवाहक वाहनों का परिचालन जारी रहा. छोटे वाहन अन्य दिनों की तरह चले. गुरुवार को लगने वाले कोलेबिरा साप्ताहिक हाट में लोगों की उपस्थिति अच्छी रही. वहीं दूसरी ओर सरकारी छुट्टी के कारण सरकारी संस्थाएं बंद रही. कोलेबिरा पुलिस दिनभर गश्त लगाती रही.
जलडेगा: बंदी का व्यापक असर देखा गया. यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा. लोगों को छोटे वाहनों से आवागमन करते देखा गया. प्रखंड के किसी भी इलाके से अप्रिय घटना का समाचार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




