सिमडेगा :वन अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण

Updated at : 28 Mar 2018 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा :वन अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण

सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड के खिंडा महुआटोली में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महुआटोली के अलावा पकरीटोली, डीपाटोली, बीजाखम्हन, ढावठाटोली, सलयाटोली, अंबाटोली, कोलढोढ़ी, कपराटोली, छोटकीबिउरा, कदमटोली, बंदरखसा, लबडेरा, लकड़ाकोचा, सरइपानी, बड़कीबिउरा, गिरांग, बाघडेगा, ठुठीअंबा, डुमरटोली, गजमरा, परकला, डबनीपानी, […]

विज्ञापन
सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड के खिंडा महुआटोली में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महुआटोली के अलावा पकरीटोली, डीपाटोली, बीजाखम्हन, ढावठाटोली, सलयाटोली, अंबाटोली, कोलढोढ़ी, कपराटोली, छोटकीबिउरा, कदमटोली, बंदरखसा, लबडेरा, लकड़ाकोचा, सरइपानी, बड़कीबिउरा, गिरांग, बाघडेगा, ठुठीअंबा, डुमरटोली, गजमरा, परकला, डबनीपानी, बाघचटा, कुनियारपानी, हेठमा , खालिजोर, कुरडेग व परकला सहित कई गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रखंड प्रभारी सुशील लकड़ा ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुधीर कंडुलना ने वनाधिकार कानून की जानकारी दी.
मौके पर समर्पण सुरीन एवं तेलेस्फोर टोपनो ने भी वन अधिकार कानून के बारे में बताया. कुरडेग के थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने कहा कि जंगल बचाना हमारा कर्तव्य है. कार्यक्रम में मोरियुस खलखो, प्रभुदास मिंज, शशिभूषण एक्का, सुशील लकड़ा, सुधीर कुजूर, रामनाथ मांझी, पीटर लकड़ा, सुमीरा लकड़ा, यमली देवी, राजकुमारी देवी, विराज किड़ो, हनुख खलखो, क्लमेंट तिग्गा, श्यामलाल मांझी, लखिंद्र राम,अनूप कुजूर व परमिनास लकड़ा के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola