टेंपो चालकों ने किया रोड जाम

Published at :09 May 2014 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो चालकों ने किया रोड जाम

सिमडेगा : टेंपो चालकों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने एवं टेंपो को क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में चालकों ने भट्ठीटोली में सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर दिया. जामकर्ताओं के मुताबिक टेंपो चालक मो अख्तर, राजु कुरैशी, फिरदौस, ओम आदि अपने टेंपो के साथ महावीर चौक के निकट खड़े थे. इसी क्रम […]

विज्ञापन

सिमडेगा : टेंपो चालकों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने एवं टेंपो को क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में चालकों ने भट्ठीटोली में सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर दिया. जामकर्ताओं के मुताबिक टेंपो चालक मो अख्तर, राजु कुरैशी, फिरदौस, ओम आदि अपने टेंपो के साथ महावीर चौक के निकट खड़े थे.

इसी क्रम में कोनार्क सिमेंट हाउस एवं गोयल स्टोर के संचालकों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. आवेश में आ कर कोनार्क सिमेंट हाउस के संचालक ने उक्त टेंपो चालकों की पिटाई कर दी. मो अख्तर के टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया. विरोध में सभी टेंपो चालक लगभग 11 बजे भट्ठीटोली पहुंचे और हारूण रसीद चौक के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस जाम स्थल पहुंची तथा जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया.

इस दौरान किसी कार्यक्रम में भाग लेने टुकुपानी की ओर जा रहे उपायुक्त राजीव रंजन भी जाम में फंस गये. इस दौरान उपायुक्त ने जामकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उपायुक्त के आश्वासन के बाद रोड जाम हटा लिया गया. रोड जाम लगभग 40 मिनट रहा. लगभग 11.40 बजे जाम हटा लिया गया. जामकर्ता आरोपियों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा रहे थे तथा उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola