पुलिस जीप पर फायरिंग चालक को लगी गोली

सिमडेगा : नक्सलियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़ेे पुलिस पार्टी की चलती गाड़ी पर गोली चला दी. गोली चालक के सिर में लगी. यह घटना शुक्रवार को बोलबा-केरसई थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र वनदुर्गा के पास घटी. घायल चालक संतोष कुमार सिंह के सिर में गोली फंसी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती […]
सिमडेगा : नक्सलियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़ेे पुलिस पार्टी की चलती गाड़ी पर गोली चला दी. गोली चालक के सिर में लगी. यह घटना शुक्रवार को बोलबा-केरसई थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र वनदुर्गा के पास घटी. घायल चालक संतोष कुमार सिंह के सिर में गोली फंसी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, केरसई थाना की पुलिस टीम से बोलबा थाना क्षेत्र में छापामारी करने गयी थी. थाना प्रभारी रवींद्र कुमार जब अपनी टीम के साथ छापामारी कर लौटने लगे, तो वनदुर्गा के पास बाइक सवार तीन नक्सलियों ने बोलेरो पर गोली चला दी. गोली चालक के सिर में जा लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




