बानो : पकरा स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी हुई बेपटरी, दर्जनों पैसेंजर ट्रेन प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 7:41 PM
सिमडेगा : बानो हटिया वंडामुंडा रेल खंड के पकरा रेलवे स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी की लोड बोगी बेपटरी हो गयी. बोगी बेपटरी होने के कारण रेल परिचालन ठप हो गया. घटना सुबह लगभग 5:45 बजे सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद घटी. घटना के बारे में बानो स्टेशन मास्टर सतीश भगत ने बताया कि […]
सिमडेगा : बानो हटिया वंडामुंडा रेल खंड के पकरा रेलवे स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी की लोड बोगी बेपटरी हो गयी. बोगी बेपटरी होने के कारण रेल परिचालन ठप हो गया. घटना सुबह लगभग 5:45 बजे सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद घटी.
घटना के बारे में बानो स्टेशन मास्टर सतीश भगत ने बताया कि माल गाड़ी थ्रू जा रही थी. चढ़ाई होने की वजह से मालगाड़ी नहीं चढ़ सकी, बाद में बैक करना पड़ा. लेकिन इसी क्रम में पकरा स्टेशन के नार्थ केबिन के पास पॉइंट पर माल गाड़ी के गार्ड की बोगी व उससे लगे 2 अन्य आयरन ओर से लदी माल गाड़ी की 2 बोगी पटीरी से उतर गयी.
इस क्रम में पॉइंट की रेल टूटने से यार्ड की सभी लाइनें बंद हो गयी. इस रूट में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. घटना के बाद भुवनेश्वर धनबाद गरीब रथ ट्रेन को बानो रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे से रोक दिया गया. इसके बाद गरीब रथ को लगभग 6 घंटे बाद राउरकेला वापस भेजा गया. इस दौरान गरीब रथ के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
रांची जाने का कोई सही साधन नहीं रहने से कई लोगों की रांची से 9 बजे की फ्लाइट छूट गयी. बानो स्टेशन में टेंपू तथा 20 रिजर्व बोलेरो करके लोग रांची के लिए रवाना हुये. इस दौरान महिला व बच्चों सहित सभी यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिये काफी परेशान रहे.
टेंपो व बोलेरो वालो की चांदी हो गयी. यात्रियों से प्रति व्यक्ति 300 रुपये कोलेबिरा का भाड़ा वसूला गया. बोलेरो व स्कार्पियो 45 सौ से 5 हजार में रांची के लिये लोग बुक किये. इस बीच एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस , पूरी हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस, संबलपुर जम्मूतवी को राउकेला से डाइवर्ट रूट चक्रधरपुर होते हुये भेजा गया.
झरसुगुड़ा रांची टाटा व टाटा रांची झरसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया. राउकेला हटिया पैसेंजर को सुबह 9 बजे से बानो में रोक दिया गया. स्टेशन मास्टर सतीश भगत ने बताया कि हटिया पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस हटिया से 2 घंटे बिलंब से खुलने की सुचना है. संबलपुर वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन बानो रूट से ही किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










