बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2018 4:37 AM
हादसा.बरसलोया की ओर जा रहे थे कोलेबिरा : लचरागढ़-बरसलोया पथ पर बाइक दुर्घटना में आशीष बडिंग नामक 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. बताया गया कि कोलेबिरा रैसियां निवासी रोशन बागे (28), बुमलडा बानो निवासी पौलुस सोरेंग (20) व आशीष बडिंग बाइक (जेएच 07ए-7409) से लचरागढ़ साप्ताहिक […]
हादसा.बरसलोया की ओर जा रहे थे
कोलेबिरा : लचरागढ़-बरसलोया पथ पर बाइक दुर्घटना में आशीष बडिंग नामक 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. बताया गया कि कोलेबिरा रैसियां निवासी रोशन बागे (28), बुमलडा बानो निवासी पौलुस सोरेंग (20) व आशीष बडिंग बाइक (जेएच 07ए-7409) से लचरागढ़ साप्ताहिक हाट से बरसलोया की ओर जा रहे थे.
इसी क्रम में लचरागढ़ से थोड़ी दूर बाइक असंतुलित हो गयी, जिससे तीनों गिर पड़े. गंभीर चोट लगने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गयी. वह सिजांग का रहनेवाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










