नगर भवन में स्वच्छता पर कार्यशाला, डीसी बोले शौचालय निर्माण सही से करायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2017 12:04 PM

विज्ञापन

सिमडेगा: नगर भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मौजूद थे. उन्होंने प्रतिनियुक्त ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति की पहुंच शौचालय तक होनी चाहिए. खुले में कोई भी शौच न जाये, इसे […]

विज्ञापन
सिमडेगा: नगर भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मौजूद थे. उन्होंने प्रतिनियुक्त ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति की पहुंच शौचालय तक होनी चाहिए. खुले में कोई भी शौच न जाये, इसे सुनिश्चित करना होगा.

जिला को ओडीएफ करने का लक्ष्य दिसंबर तक तय है. निर्माण कार्य में तेजी लाना होगा. जहां शौचालय निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां के बीडीओ व कर्मी के ऊपर कार्रवाई होगी. दो दिवसीय प्रशिक्षण में गुणवतापूर्ण शौचालय निर्माण की जानकारी दी गयी.

स्वच्छ भारत मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली दोरोथिया केरकेट्टा को मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर को झारखंड सम्मान समारोह में सम्मानित किया है. उपायुक्त ने दोरोथिया केरकेट्टा के कार्यों की प्रशंसा की. मौके पर उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, आइटीडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा व दंडाधिकारी मंयक भूषण के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola