सिमडेगा से रातू जा रही कार पेड़ से टकरायी

कोलेबिरा: सिमडेगा से रांची के रातू जाने के क्रम में एक कार पेड़ से टकरा गयी, जिससे चार लोग घायल हो गये. घटना कोलेबिरा गुमला रोड में सोलगा के पास दिन के करीब 10:30 बजे घटी. घायलों को कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रांची रिम्स रेफर कर […]
कोलेबिरा: सिमडेगा से रांची के रातू जाने के क्रम में एक कार पेड़ से टकरा गयी, जिससे चार लोग घायल हो गये. घटना कोलेबिरा गुमला रोड में सोलगा के पास दिन के करीब 10:30 बजे घटी. घायलों को कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों में शांति कुजूर (18), अरुण भगत (32), उसकी पत्नी राजंती व एक अन्य शामिल हैं.
कार में एक बच्ची भी थी, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आयी है. बताया गया कि कार किराये पर लेकर अरुण भगत अपने घर रातू स्थित काठीटांड जा रहे थे. रास्ते में आगे से गाड़ी आ रही थी. इससे संतुलन बिगड़ा और कार पेड़ से टक्करा गयी. बताया गया कि झपकी लेने के कारण उक्त घटना घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




