त्योहार: सिमडेगा में निकला गया मुहर्रम का जुलूस, इसलाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद नारे से गूंज उठा शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2017 12:33 PM
सिमडेगा: जिले में शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. मंगलवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें शामिल युवकों ने शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. लाठी, तलवार, भाला एवं अन्य शस्त्र के हैरतअंगेज खेल दिखाये गये. मुसलिम धर्मावलंबी नारे तकबीर अल्लाह हु अक्बर, नारे रिसालत या रसुलुल्लाह, या अली, या […]
यहां से सामूहिक रूप से जुलूस निकाला. सभी अखाड़े एक साथ मिल कर हाथों में झंडा लहराते हुए मुख्य पथ होते हुए शहरी क्षेत्र की ओर बढ़े. नीचे बाजार पेट्रोल पंप के निकट शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. युवकों सहित बच्चों ने भी आकर्षक खेल का प्रदर्शन किया गया. शस्त्र चालन का प्रदर्शन गुलजार गली के समीप भी किया गया. यहां पर चर्च रोड अखाड़े के लोग जुलूस में शामिल हुए. इसके बाद जुलूस महावीर चौक पहुंचा, जहां काफी देर कर शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. जुलूस में शामिल लोग ढोल, नगाड़े के ताल पर झूम रहे थे. महावीर चौक के निकट शस्त्र चालन के प्रदर्शन के बाद जुलूस में शामिल लोग वापस मुख्य पथ होते हुए इसलामपुर पहुंचे.
यहां पर शस्त्र चालन सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय मुहर्रम समिति के अध्यक्ष मो शमीम फौजी, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान बारूदवाले, सचिव मो परवेज , मो समी आलम, मो शौकत अली अंसारी व फिदाउर्रहमान सहित अन्य कर रहे थे. मुहर्रम के जुलूस में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ भाटापारा मो जावेद धुमाल ताशा पार्टी ने भाग लिया. ताशा पार्टी में शामिल युवकों ने विभिन्न प्रकार के देशभक्ति एवं धार्मिक गीतों के धुन पर ताशा बजा कर समां बांध दिया. उक्त ताशा पार्टी को कौमी एकता अखाड़ा द्वारा आमंत्रित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










