लाठी से पीट कर व्यक्ति की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के लोंबोई होरोटोली में एक व्यक्ति की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गयी. होरोटोली निवासी 40 वर्षीय विलसन होरो व उसका चचेरा भाई एमलन होरो मंगलवार को साप्ताहिक बाजार गये थे. लौटने के क्रम में उक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. आवेश में […]
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा) : जलडेगा थाना क्षेत्र के लोंबोई होरोटोली में एक व्यक्ति की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गयी. होरोटोली निवासी 40 वर्षीय विलसन होरो व उसका चचेरा भाई एमलन होरो मंगलवार को साप्ताहिक बाजार गये थे. लौटने के क्रम में उक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी. आवेश में आ कर एमलन होरो ने विलसन होरो की लाठी से पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










