जय श्रीराम के नारे से गूंजा शहर

रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा सिमडेगा : जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. रामनवमी के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी. मंगलवार को रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. शोभा यात्रा की शुरूआत महावीर चौक के निकट से की […]
रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा
सिमडेगा : जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. रामनवमी के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी. मंगलवार को रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. शोभा यात्रा की शुरूआत महावीर चौक के निकट से की गयी. शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए सर्वप्रथम भट्ठीटोली गये. यहां से वापस मुख्य पथ होते हुए प्रिंस चौक तक गये. प्रिंस चौक के बाद शोभा यात्रा में शामिल लोग सामटोली गये. सामटोली से पुन: महावीर चौक पहुंचे. जहां पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने जगह-जगह पर शस्त्र चालन का भी प्रदर्शन किया. युवकों ने एक से बढ़ कर एक करतब दिखाये. युवकों ने तलवार बाजी, लाठी, भाला सहित अन्य करतब दिखा कर लोगों को हैरत में डाल दिया. शोभा यात्रा का नेतृत्व रामनवमी प्रबंधन समिति के सरंक्षक डीडी सिंह, संतोष कुमार अकेला, श्यामलाल शर्मा, संजय शर्मा, संजय ठाकुर, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, घनश्याम केसरी, दीपक पूरी, राजकुमार केसरी, पवन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र रोहिल्ला, महेश शर्मा आदि कर रहे थे.
शरबत व पानी की व्यवस्था
रामनवमी के शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिये विभिन्न स्थलों पर पानी, शरबत व चना की व्यवस्था की गयी थी. महावीर चौक के निकट विजय क्लोथ स्टोर द्वारा, धर्मशाला के निकट टोनी व नरेश शर्मा द्वारा, केरोसिन डीपो के निकट शंभु लाल अग्रवाल द्वारा, नीचे बाजार में मुन्ना, कृष्णा कुमार सोनी, शशि साहू, अजीत साहू आदि द्वारा, गाड़ीखाना के निकल केसरी साउंड द्वारा पानी, शरबत आदि की व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




