हथियार के साथ दो पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार

सिमडेगा. हथियार के साथ दो पीएलएफआइ नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है. एसपी राजीव रंजन सिंह को गुप्ता सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ का सेकेंड सुप्रिमो गुज्जू गोप अपने दस्ते के साथ मनसई पहाड़ पर हथियार के साथ है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम […]
सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम में शामिल पुलिसकर्मी ने मनसई पहाड़ पर एक रणनीति के तहत छापामारी की. छापामारी में गुज्जू गोप के दस्ता का सदस्य विनय सिंह बेराईरगी बड़का टोली निवासी, सोशन कंडुलना बेराईरगी गिरजाटोली निवासी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली.
पकड़े गये नक्सली के पास से हथियार भी बरामद किया गया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनों नक्सली के खिलाफ महाबुआंग थाना में आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




