स्वच्छता मिशन प्रचार वाहन को उपायुक्त ने विदा किया
Updated at : 10 Aug 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा: खुले मे शौच से आजादी सप्ताह के तहत स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए 10 प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने प्रचार वाहन को रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रचार वाहन सिमडेगा जिले की पंचायतों में जायेगा. वहां प्रचार वाहन के माध्यम से […]
विज्ञापन
सिमडेगा: खुले मे शौच से आजादी सप्ताह के तहत स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए 10 प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने प्रचार वाहन को रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि प्रचार वाहन सिमडेगा जिले की पंचायतों में जायेगा.
वहां प्रचार वाहन के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण, उपयोग तथा 20 अगस्त से 27 अगस्त तक चलाये जा रहे गड्ढा खोदो अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, आइटीडीए निदेशक जगत नारायण प्रसाद व अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर, समाहरणालय परिसर से ही उपायुक्त ने हाइड्रोलिक हाइटेक एलइडी वैन को भी रवाना किया.
उपायुक्त ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सभी पंचायतों में सरकार की महत्वाकांक्षी व लाभकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




