मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदाेलन : अध्यक्ष

Updated at : 06 Aug 2017 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदाेलन : अध्यक्ष

सिमडेगा: विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक- शिक्षिकाओं ने समाहरणालय के समीप धरना दिया. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू करने एवं राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग की. संघ के अध्यक्ष मनोज भगत ने कहा कि संघ अपनी मांगों […]

विज्ञापन
सिमडेगा: विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक- शिक्षिकाओं ने समाहरणालय के समीप धरना दिया. पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू करने एवं राष्ट्रीय प्रारंभिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग की. संघ के अध्यक्ष मनोज भगत ने कहा कि संघ अपनी मांगों पर कायम है.

जब तक मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए एकजुट रहना होगा. उन्होंने कहा कि संगठन मो मजबूत बनायेंगे, तभी अधिकार प्राप्त होगा.

धरना में मुख्य रूप से लालमदन नाथ शाहदेव, रवींद्र नाथ अधिकारी, उपन डांग, तपेश्वर भगत, मुकुट गुड़िया, भरत महतो, राकेश किंडो, युगल किशोर बड़ाइक, प्रेमन बागे, सोमनाथ साहू, ओम प्रसाद, एडलिन कुजूर व केवल प्रसाद सिंह के अलावा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola