जंगली हाथियों का कहर, दो मवेशी को मार डाला, ग्रामीणों ने भाग कर बचायी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2017 10:31 AM
विज्ञापन
बानोः सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के कई गांवों में झुंड से बिछड़े हाथी ने तीन घर को क्षतिग्रस्त किया व दो मवेशी को मार डाला. जानकारी के अनुसार हाथियों से जान बचाने के लिए ग्रामीण भाग खड़े हुए. बीडीओ सुलेमान मुंडरी ,रेंजर विनोद कुमार व वनपाल लोलस बाड़ा ने घटनास्थल पहुंच कर क्षति की […]
विज्ञापन
बानोः सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के कई गांवों में झुंड से बिछड़े हाथी ने तीन घर को क्षतिग्रस्त किया व दो मवेशी को मार डाला.
जानकारी के अनुसार हाथियों से जान बचाने के लिए ग्रामीण भाग खड़े हुए. बीडीओ सुलेमान मुंडरी ,रेंजर विनोद कुमार व वनपाल लोलस बाड़ा ने घटनास्थल पहुंच कर क्षति की जानकारी ली.
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार ने शनिवार रात लगभग एक बजे झुंड से बिछड़े हाथी कोनसोदे बजारटोली गांव पहुंच गये. यहां कोनसोदे निवासी रुबेन मड़की का घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो बैल को मार डाला. हाथी घर मे रखे अनाज को भी खा गया.
हाथी ने छोटकेतुंगा मे सोमरा सुरीन व सिंजाग मे मजूंर कडुंलना के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अनाज खा गये. इधर, ग्रामीणो ने हाथी को जताटांड की ओर खदेड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










