शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2017 1:11 PM
कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड में चल रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की गयी. इस निमित आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने की. शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बाहर से राज मिस्त्री बुलाने का निर्देश दिया गया. ज्ञात हो की प्रखंड में […]
कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड में चल रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की गयी. इस निमित आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने की.
शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए बाहर से राज मिस्त्री बुलाने का निर्देश दिया गया. ज्ञात हो की प्रखंड में 85 मिस्त्री शौचालय कार्य में लगे हुए हैं, जबकि 400 राज मिस्त्रियों की आवश्यकता है. उन्होंने ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को जल्द राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं मनरेगा के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने का निर्देश बीपीओ को दिया गया.
एसी अरिवंद कुमार ने कहा कि शौचालय निर्माण में तेजी लायें और इसे जल्द से जल्द पूरा करने करें. मौके पर प्रमुख दीपक कंडुलना, सीओ प्रताप मिंज, प्रधान सहायक रामनिवास मिश्रा, सूबेदार सिंह, कुंदन कुमार, राम कुमार महतो, हृदयनाथ पांडेय व अमित मुंडा के अलावा सभी मुखिया, पंचायत सेवक व जल सहिया सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










