तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 28 Jul 2017 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार

लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद एक आरोपी की तलाश जारी सिमडेगा : सिमडेगा मुफस्सिल पुलिस ने मोटरसाइकिल लूटकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गयी है. यह जानकारी एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि सलडेगा पहानटोली निवासी राजू यादव, […]

विज्ञापन
लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद एक आरोपी की तलाश जारी
सिमडेगा : सिमडेगा मुफस्सिल पुलिस ने मोटरसाइकिल लूटकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गयी है. यह जानकारी एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया कि सलडेगा पहानटोली निवासी राजू यादव, विकास बड़ाइक, बानाबिरा गोइबेड़ा बरटोली निवासी अनिश सोरेंग एवं सिकरियाटांड़ निवासी राम बानाबिरा डुमरडीह निवासी दुखना कच्छप के घर पहुंचे और रिवाल्वर का भय दिखा कर उनकी मोटरसाइकिल लूट ली. दुखना कच्छप ने मुफस्सिल थाना में लूट का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू की. इसी क्रम में राजू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. साथ ही लूटी हुई मोटरसाइकिल (जेएच 20सी-8177) को भी बरामद कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपी विकास बड़ाइक एवं अनिश सोरेंग को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
एक अन्य साथी राम फरार है. आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, सअनि अजय कुमार सिंह एवं शस्त्र बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी प्रदीप उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्री सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola