स्वतंत्रता दिवस मिल-जुल कर मनायें

Updated at : 28 Jul 2017 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस मिल-जुल कर मनायें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगे कई कार्यक्रम अलबर्ट एक्का स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह परेड की तैयारी में जुट जाने का दिया गया निर्देश सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने […]

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगे कई कार्यक्रम
अलबर्ट एक्का स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
परेड की तैयारी में जुट जाने का दिया गया निर्देश
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे. पांच दलों के साथ प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया.
अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा. इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. संध्या में नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे. मुख्य समारोह के दौरान परेड में भाग लेने के लिए विद्यालयों को अभी से ही तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया. जिला मुख्यालय के अलावा पंचायत स्तर पर भी झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे मिल जुल कर मनायें.
प्रशासन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में सहयोग करें. एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये जायेंगे. धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी मनोहर मरांडी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ जगबंधु महथा, एसी अरविंद कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नंद जी राम, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण, नगर परिषद बोर्ड की उपाध्यक्ष संतोष देवी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरसा मांझी व डीडी सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola