संत अन्ना के आदर्शों को अपनायें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 12:41 PM

विज्ञापन

विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया गिरजाघरों में गीत-संगीत का भी कार्यक्रम हुआ सिमडेगा : जिले में संत अन्ना एवं संत जोवाकिम का पर्व धूमधाम से मनाया गया. चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. गिरजाघरों में विश्वासियों ने मिस्सा अनुष्ठान में भाग लेकर संत अन्ना व संत जोवाकिम को याद किया […]

विज्ञापन
विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया
गिरजाघरों में गीत-संगीत का भी कार्यक्रम हुआ
सिमडेगा : जिले में संत अन्ना एवं संत जोवाकिम का पर्व धूमधाम से मनाया गया. चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. गिरजाघरों में विश्वासियों ने मिस्सा अनुष्ठान में भाग लेकर संत अन्ना व संत जोवाकिम को याद किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर विभिन्न गिरजाघरों में गीत-संगीत का भी कार्यक्रम हुआ. संत अन्ना महागिरजाघर में संत अन्ना एवं जोवाकिम का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में विकर जेनरल फादर इग्नासियुस टेटे उपस्थित थे. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संत अन्ना व संत जोवाकिम महान संत थे. हमें उनके आदर्शों को अपना चाहिए. संतों का जीवन महान होता है. उनके बताये मार्ग पर चल कर हम ईश्वर के करीब पहुंच सकते हैं.
फादर टेटे ने कहा कि हमें संतों की जीवनी से प्रेरणा लेकर जीवन व्यतीत करना चाहिए. इस मौके पर संत अन्ना की सिस्टरों ने जीवन में पवित्रता, शुद्धता व ईमानदारी लाने का व्रत दोहराया. मिस्सा अनुष्ठान में फादर इग्नासियुस का सहयोग फादर जोन तिर्की, फादर इमानुएल बखला,फादर एरेनियुस टोप्पो,फादर अलबर्ट, फादर कोर्नेलियुस व फादर ब्रुनो आदि ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola