शांतिपूर्ण हुई सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा
Updated at : 10 Jul 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा़ : सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सिमडेगा तथा खूंटी के अभ्यर्थियों के लिए सिमडेगा में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. सिमडेगा के अभ्यर्थियों के लिए सेंट मेरीज हाई स्कूल एवं संत अन्ना बालक विद्यालय […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सिमडेगा तथा खूंटी के अभ्यर्थियों के लिए सिमडेगा में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.
सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. सिमडेगा के अभ्यर्थियों के लिए सेंट मेरीज हाई स्कूल एवं संत अन्ना बालक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जबकि खूंटी के अभ्यर्थियों के लिए उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालन्तथा सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया.परीक्षा के दौरान एसपी राजीव रंजन सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीपीओ अमित कुमार सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




