Seraikela Kharsawan News : राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अहम : सोनाराम

महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास में भूमिका पर चर्चा हुई
खरसावां. कुचाई में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ””””गिव टू गेन”””” थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई. जेएसएलपीएस की कुचाई, बारूहातु व अरुवां संकुल की महिलाओं को संसाधन, समर्थन व अवसर प्रदान कर समाज को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अहम. शिक्षा, कौशल व आर्थिक अवसर मिलने पर वे स्वयं सशक्त होने के साथ परिवार व समाज का विकास करती हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के अधिकार, सम्मान व समान भागीदारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने का माध्यम बताया. समाजसेवी बासंती गागराई ने जोर देकर कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है. महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ राष्ट्र निर्माण, नीति निर्धारण, राजनीति, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं. एसएचजी के जरिए वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और अन्य महिलाओं को सशक्त कर रही हैं. जिप सदस्य जींगी हेंब्रम ने महिलाओं को समान अधिकार व सम्मान देने पर बल दिया. प्रमुख गुड्डी देवी ने भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन, शक्ति व त्याग का प्रतीक बताया. कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जेएसएलपीएस संकुलों के महिलाओं के कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, जेएसएलपीएस बीपीएम रमेश द्विवेदी, मुखिया लुदरी हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




